झालरापाटन: खानपुर पनवाड़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
खानपुर पनवाड़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने खानपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया,लेकिन युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे खानपुर से रेफर कर शुक्रवार रात 8:00 बजे झालावाड़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक की पहचान अभी नहीं हुई है।