झालरापाटन: गोविंदपुरा गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, शादी में शामिल होकर लौट रहे थे
झालावाड़ के सीमावर्ती गोविंदपुरा गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को उपचार के लिए शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में काणदा गांव का रहने वाला गोवर्धन और खैराबाद का रहने वाला दीपक कुमार शामिल है। दोनों अपने रिश्तेदार की शादी से वापस लौट रहे थे।