खिलचीपुर: पुलिस ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा सिखाई:सेफ क्लिक अभियान के तहत दी ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय 'सेफ क्लिक अभियान के तहत छापीहेड़ा पुलिस ने पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संडावता में एक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छापीहेड़ा थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती से आज गुरुवार की सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव