अकबरपुर: जनपद कानपुर देहात में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया
जनपद कानपुर देहात स्थित सामुदायिक भवन, इको पार्क, माती में आयोजित *"विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला (कृषि उत्पादकता गोष्ठी)"* कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय सहित जनपद के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।