कटनी नगर: झिंझरी स्थित यातायात थाने में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने ट्रैफिक पाठशाला का शुभारंभ किया
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने की दिशा में कटनी यातायात पुलिस ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है यातायात थाने में निर्मित ट्रैफिक पाठशाला और सिम्युलेटर रूम का भव्य शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा की उपस्थिति में आज सोमवार दोपहर 1:00 बजेवफीता काटकर किया गया। नवाचार करने वाला कटनी का यातायात थाना प्रदेश का पहला थाना होगा।