परसिया: छितरी में निर्माणाधीन मकान में मिला युवक शव
सिर, चेहरे पर मिले चोट के निशान, दांत टूटे पाए गए
शिवपुरी थाना क्षेत्र के छितरी में निर्माणाधीन मकान में युवक का शव पाया गया। युवक की पहचान मोठार निवासी 42 वर्षीय अशोक साहू के रूप में हुई। मृतक को मानसिक रोगी बताया जा रहा है। उसका विवाह नहीं हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को बारह बजे शव का पोस्टमार्टम कराया।एसआई बाल कृष्ण तिवारी मामले की जांच कर रहे है।