लखनादौन: बंजारी घाटी में देर रात तक लगा रहा जाम, एनएचएआई कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस ने की कड़ी मशक्कत
लखनादौन विकासखंड के धूमा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक 34 में बंजारी घाटी के पास बीते दिनों पलटे ट्रक और बड़ी मशीनरी के कारण लंबा जाम लग गया है। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे से लेकर सुबह तक लंबा जाम लगने से आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है।