कलान: गंगा तट ढाई घाट पर मांघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, गंगा मैया की पूजा अर्चना कर मांगा आशीर्वाद
शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर क्षेत्र के गंगा तट ढाई घाट पर माघ माह के अंतिम स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर गंगा घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। रात से ही गंगा घाट पर श्रद्धा एवं आस्था की भारी भीड़ उमड़ी है। जनपद के गंगा घाट ढाई पर प्रातः काल से ही भारी संख्या में लोग स्नान, दान और पूजन किया है।