हुज़ूर: भोपाल के गोल्डन कॉलोनी में 6 साल के मासूम को डंपर ने कुचल दिया
Huzur, Bhopal | Sep 6, 2024 भोपाल के गोल्डन कॉलोनी में 6 साल के मासूम को डंपर ने कुचल दिया। इसके बाद आरोपी डंपर छोड़कर फरार हो गया। परिजन मासूम को अस्पताल लेकर पहुचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रहवासियों ने नो एंट्री के दौरान कॉलोनी में डंपर आने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाकर थाने का घेराव किया