हुज़ूर: भोपाल के परवलिया में सड़क पार कर रहे मजदूर को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Huzur, Bhopal | Sep 6, 2024 भोपाल के परवलिया में सड़क पार कर रहे मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।