खरगोन में भीषण जल संकट के खिलाफ मंगलवार को 25 गांवों के ग्रामीणों का जनसैलाब कलेक्ट्रेट पहुंच गया। मदनी, मोहना, उमरखली, बलवाड़ी, पिपल्याबावड़ी और काजलमाता सहित कई गांवों के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर खारक नदी में बांध का पानी तत्काल छोड़ने की मांग की।