हाजीपुर: वैशाली SP के द्वारा पुलिस केंद्र हाजीपुर में लाइन डे के अवसर पर रक्षित कार्यालय समीक्षा की गई
वैशाली पुलिस मुख्यालय से मंगलवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे जानकारी दी गई। वैशाली SP के द्वारा पुलिस केंद्र हाजीपुर में लाइन डे के अवसर पर रक्षित कार्यालय की सभी शाखाओं के कार्यों का निष्पादन एवं समीक्षा की गई। इस दौरान शाखा प्रभारियों से अद्यतन एवं लंबित कार्यों की जानकारी ली गई तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।