रामपुर: खौद के पास सीड ब्रेकर से पहले सांकेतिक चिन्ह ना होने के कारण बुजुर्ग महिला बाइक से गिरी, अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | May 10, 2026 खौद के पास स्पीड ब्रेकर के सांकेतिक चिन्ह ना होने की वजह से एक बाइक के पीछे बैठी बुजुर्ग महिला बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई घायल महिला को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया गया है घटना रविवार की सुबह 8:00 बजे की है महिला अपने बेटे के साथ बाजपुर जा रही थी कि खुद के पास स्पीड ब्रेकर पर महिला बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई अस्पताल में भर्ती है उपचार चल रहा है