बज्जू: बज्जु के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में पैंथर ने पिता-पुत्र पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत, फिर मिला शव मृत अवस्था में
Bajju, Bikaner | Mar 29, 2026 बज्जू उपखंड के रणजीतपुरा में पैंथर द्वारा पिता-पुत्र पर हमला करने और फिर पैंथर की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चक 6 बीडीवाई की है। जहां पर एक खेत में पैंथर देखा गया। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गयी। पैंथर की सूचना मिलते ही पास में ही रहने वाले ओमप्रकाश ने अपना बचाव करने का प्रयास किया। इसी दौरान पैंथर ने उस पर हमला कर दिया।