बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में बदला मौसम का मिजाज, उमसभरी गर्मी से मिली राहत
बख्तियारपुर में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था,लेकिन दोपहर करीब दो बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत आसपास के कई जिलों में अगले तीन घंटों