रामगढ़ चौक: महिसाना के पास ट्रक की ट्रक से टक्कर, ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा
महिसोना के समीप शुक्रवार गुरुवार रात 1 बजे ट्रक की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गयी।जिसमें एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया।वहीं ट्रक चालक बाल बाल बच गया। जबकि दूसरा ट्रक लेकर चालक मौके से भाग निकला।झारखंड निवासी ट्रक चालक मुन्ना ने बताया कि झारखंड से कुरकुरे लेकर लखीसराय की ओर जा रहा था।तभी महिसोना के समीप घटना हो गई।गनीमत रही कि उपचालक नहीं था।