केकड़ी: केकड़ी में चारभुजा नाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
Kekri, Ajmer | May 16, 2026 पुरानी केकड़ी में प्राचीन चारभुजानाथ मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के चौथे दिन भक्ति अध्यात्म व भावनाओं का अनुपम संगम देखने को मिला।कथा व्यास पंडित बुद्धिप्रकाश दाधीच ने शनिवार शाम 4 बजे तक समुद्र मंथन,वामन अवतार,भगवान श्रीराम जन्म व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जैसे दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।मंदिर परिसर जयघोष,शंखनाद व पुष्पवर्षा से गुंजायमान।