कोढ़ा: रौतारा थाना पुलिस ने टोल प्लाजा के पास से 1 किलो 442 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
Korha, Katihar | Oct 10, 2025 जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 40 से 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई 10 अक्टूबर 2025 को रौतारा टोल प्लाजा के पास की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सवारी बस से मादक पदार्थों की खेप लेकर रौतारा टोल प्लाजा की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ टोल प्लाजा पहुंचे।