प्रतापपुर: जगन्नाथपुर में कोयला परिवहन से जर्जर हुई सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
गोगहडनाला जगन्नाथपुर से लेकर केरता चौक तक की सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जगन्नाथपुर कोयला खदान से लगातार हो रहे भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क जगह-जगह उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। हल्की बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीण।