गड़हनी: दुलारपुर में दो ऑटो की टक्कर, दस लोग हुए जख्मी, आरा-सासाराम मार्ग पर हादसा, गाड़ी में फंसे यात्रियों को निकाला गया बाहर
आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव के समीप दो ऑटो किसी भी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के मदद से ऑटो में दबे सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों ऑटो पर सवार एक ऑटो चालक समेत दस से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन को बेहतर