रानीगंज: दिलीपपुर में चचेरे भाइयों की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई थी दोनों की जान
दिलीपपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया है। इस घटना में एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों की 24 घंटे के भीतर मौत हो गई, जिससे गोलाही अमहरा गांव में शोक का माहौल है। यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे सरखेलपुर गांव के पास हुआ था। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आम के