पलिया: भीरा कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की हुई मौत, एक युवक घायल, मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम
लखीमपुर खीरी जिले में रफ्तार का कहर जारी है। जहां बीती देर रात भीरा कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को पहुंचाया जिला अस्पताल।