बेलदौर: बेलदौर में आउटडोर स्टेडियम व स्विमिंग पूल निर्माण के विरोध में कांग्रेस का सड़क जाम, यात्रियों को हुई परेशानी
बेलदौर गांधी हाई स्कूल मैदान में प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम और स्विमिंग पूल निर्माण के विरोध में चल रहे अनशन के समर्थन में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेलदौर-आलमनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। गांधी हाई स्कूल के समीप लगाए गए जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को तपती धूप में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कांग्रेस नेता मिथिलेश कुमार निषाद के नेतृत्व