शोहरतगढ़: बुढ़नईया के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक व्यक्ति की हुई मौत
बुधवार को तेज रफ्तार आ रही मोटरसाइकिल बुढ़़नईया के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें उपचार हेतु लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया है।जहां पर प्रथम उपचार के बाद इन्हें अग्रिम उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।वहां पर एक व्यक्ति को डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया है।