श्योपुर: कियोस्क पर बैंकिंग सेवा के लिए निर्धारित शुल्क ही लें: कलेक्टर, अधिक शुल्क लेने पर होगी कार्रवाई
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मंगलवार को शाम 6 बजे आदेश जारी करते हुए कहा है कि विभिन्न बैंको के माध्यम से संचालित कियोस्क बैंक उपभोक्ताओं से सेवाओं के बदले अधिक शुल्क ले तो इसकी शिकायत संबंधित बैंक, लीड बैंक तथा कलेक्टर कार्यालय में की जाये। निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लेने के मामलों में शिकायत आने पर कियोस्क संचालको के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी।