ग्वालियर गिर्द: पुलिस और माइनिंग विभाग की मदद से रेत से भरे भारी वाहन दे रहे हादसे को न्यौता, वीडियो वायरल
रेत माफिया के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है।आरोप है कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी ओवरलोड रेत से भरे भारी वाहन शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं।ऐसा ही मामला रविवार सुबह कंपू इलाके में सामने आया।एक जिम्मेदार नागरिक ने पुलिस और ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की।रेत का वाहन तो नहीं रुका बल्कि चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मचारी बाइक सवार वकील से ही उलझने लगे।