राजगढ़: राजगढ में बौराए खच्चरों का तांडव, रेस्क्यू नहीं होने से दहशत का माहौल, खुलेआम घूम रहे हिंसक खच्चर, कई लोग हुए चोटिल
Rajgarh, Churu | May 8, 2026 राजगढ़ कस्बे में बौराए यानी पागल खच्चरों का आतंक अब जानलेवा साबित हो रहा है।तीन खच्चरों का झुंड पिछले कई दिनों से शहर की सडक़ों पर खुलेआम घूम रहा है और अब तक कई लोगों को काटकर लहूलुहान कर चुका है।ताजा हालात यह हैं कि गणगौरी चौक के पास इन खच्चरों की लाइव लोकेशन मिल रही है, लेकिन नगरपालिका की रेस्क्यू टीम का कहीं अता-पता नहीं है। लोगो ने रेस्क्यू की मांग की है।