इंदौर: महापौर ने नगर निगम के कर्मचारियों को किया सम्मानित, 33 कर्मियों के समयमान वेतनमान को लेकर जारी किए आदेश
Indore, Indore | Dec 31, 2024 इंदौर शहर को लगातार कई वर्षों से स्वच्छता में नंबर का तमगा दिलाने वाले नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा मंगलवार 12 बजे अपने कार्यालय पर सम्मानित किया गया,इस दौरान महापौर ने कई सफाई मित्रों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की,इसके साथ ही नगर निगम इंदौर के 33 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान के आदेश का वितरण भी किया गया।