कटनी नगर: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण और जबरन गर्भपात,पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुँच लगाई गुहार,बड़वारा का मामला
जिले बड़वारा थाना क्षेत्र से गंभीर मामला सामने आया है। जहां युवती से शादी का झांसा देकर युवक द्वारा उसका शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने का आरोप पीड़िता ने लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुँच आज मंगलवार दोपहर 2:30 मिनट पर शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि वे दोनों 17 दिसंबर 2025 से लिव-इन-रिलेशनशिप में थे। पीड़िता ने पुलिस पर भी आरोप लगाए है।