अकबरपुर: पतरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग व्यक्ति का हाथ कटा, हालत गंभीर
रुरा थाना क्षेत्र के पतरा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन से नीचे गिर गया जिससे उसका एक हाथ कट गया और उसकी हालत गंभीर हो गई।वहीं गंभीर हालत के चलते उन्हें उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। आरपीएफ चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि घायल बुजुर्ग का नाम राम भरोसे पुत्र मटरू उम्र 70 वर्ष रोशनमऊ गांव निवासी हैं।