बारा: बारा पावर प्लांट बना कपारी के किसानों के लिए मुसीबत, फ्लाई ऐश के रिसाव से बर्बाद हो रही खेती
Bara, Allahabad | Apr 26, 2026 शंकरगढ़ क्षेत्र के कपारी गांव में बारा पावर प्लांट से निकलने वाले फ्लाई ऐश तालाब के रिसाव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रिसाव के कारण सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन जलभराव और प्रदूषण की चपेट में आकर बंजर होती जा रही है। आज रविवार सुबह किसानों का आरोप है कि जहरीला पानी खेतों में भरने से फसलें नष्ट हो रही हैं और मिट्टी की उर्वरता खत्म हो रही है।