राजगढ़: राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित कर महिलाओं को ऋण पत्र वितरित किए गए।
राजगढ़ जिले के भवानीपुर गांव में आयोजित जन कल्याण शिविर के समापन दिवस पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित कर उन्हें आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं जनपद पंचायत द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम पैर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र, सपोर