कटिहार: पश्चिम टोला में जमीन विवाद को लेकर भाई ने बड़े भाई को चाकू मार कर किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बारे में घायल मो सलाउद्दीन के पुत्री शिवानी परवीन ने बताया कि उनका घर मनिहारी थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला है। उनके चाचा मो सलीम के साथ उनके पिता का जमीन विवाद चल रहा है। इसी विवाद में उनके चाचा के द्वारा चाकू निकाल कर उनके पिता के पेट पर वार कर दिया। जिससे उनके पिता घायल हो गए। जिसका इलाज सदर अस्पताल चल रहा है।