ऊंचाहार: निरंजनपुर गांव में हरे पेड़ों से तारों को बांधकर प्रवाहित किया जा रहा करंट, विभाग कर रहा हादसे का इंतजार
बिजली विभाग की लचर कार्यशैली को लेकर अक्सर आरोप लगते हैं,और विभाग की लापरवाही से हादसे भी होते है।मामला ऊँचाहार क्षेत्र के निरंजनपुर गाँव का है, जहां हरे पेड़ों में एलटी लाइन को बांधकर करंट प्रवाहित किया जा रहा है।जिससे कभी भी हादसे का खतरा बना हुआ है, बुधवार को ग्रामीण अनिल पांडेय,अर्जुन वर्मा, वेदप्रकाश आदि का कहना है कि, दो दिन पूर्व बरसात से करंट उतरा था।