गिरिडीह: सरिया में मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सरिया थाना क्षेत्र के कुंबाटांड़ में हुए मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार रविवार को 2 बजे कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया। जेल भेजने से पहले तीनों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया। बताया गया कि मारपीट मामले में उसी गांव के विनोद पासवान, तिलक पासवान और मुकेश पासवान शामिल था।