गिरिडीह: गिरिडीह-पचम्बा फोरलेन निर्माण में देरी पर नगर विकास मंत्री ने लोगों से सब्र रखने की अपील की
गिरिडीह-पचम्बा फोरलेन निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने रविवार को 2 बजे लोगों से सब्र रखने की अपील की। इन्होंने कहा कि पेड़ों को हटाने और अतिक्रमण को लेकर कुछ तकनीकी परेशानियां थीं, जिन्हें अब दूर कर लिया गया है. अब जल्दी ही इसका निर्माण कार्य पूरा होगा।