बिजनौर: बिजनौर पुलिस संभल हिंसा मामले को लेकर अलर्ट मोड में, शहर के संवेदनशील इलाकों में उड़ाए गए ड्रोन कैमरे
Bijnor, Bijnor | Nov 26, 2024 हाल ही में संभल में हुई हिंसा को लेकर बिजनौर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को समय करीब 1:00 बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर ड्रोन कैमरे उड़ाए और सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ले में छतो को चेक किया गया। जिले में बाहरी लोगों को प्रवेश करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। ताकि बिजनौर जिले में अमन कायम रह सके।