बिजनौर: हल्दौर नगर पालिका प्रांगण में भारतीय संविधान दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम में विधायक ओम कुमार ने की शिरकत
Bijnor, Bijnor | Nov 26, 2024 बिजनौर में आज मंगलवार को समय करीब 10:00 हल्दौर नगर पालिका प्रांगण में भारतीय संविधान दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नहटोर ओम कुमार ने शिरकत की और सभी लोगों को संविधान की शपथ दिलाई गई। विधायक ओम कुमार ने कहा कि संविधान हमें सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।