हुसैनाबाद: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवरात और नकदी लेकर फरार ।
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के शिव बिगहा गांव में चोरों ने एक सूने मकान में सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राज कुमार पासवान करीब एक सप्ताह से हरिहरगंज स्थित अपनी बेटी के घर गए हुए थे। मंगलवार को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के कमरों के ताले टूटे हुए हैं और सामान