बनमनखी: बारिश और आंधी से किसानों की मक्का फसल बर्बाद, बेटी की शादी और कर्ज चुकाने की चिंता
बनमनखी प्रखंड अंतर्गत जानकीनगर, सरसी, चम्पावती गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश और तेज आंधी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। भारी बारिश के कारण खेतों में तैयार एवं कटे-छिले मक्का की फसल पानी में डूब गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बीती रात हुई तेज बारिश के कारण खेतों में रखे कटे मक्का पूरी तरह पानी में ड