मनकापुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर ग्रन्ट निवासी एक व्यक्ति ने ने सौरभ गिरी निवासी सिसई, बलरामपुर पर उनकी 24 वर्षीय पुत्री को दूसरी बार बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है और लड़की को बरामद लिया गया था। बुधवार 5 बजे SHO ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।