राजगढ़: राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय के बाहर पत्नी और बच्चों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ा युवक
राजगढ़ के केंद्रीय विद्यालय के सामने स्थित पानी की टंकी पर बुधवार को दोपहर 3:00 बजे करीब एक युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक और उसके परिवार को नीचे उतरा कर एसपी ऑफिस में भिजवाया गया। जहां से पूछताछ की जा रही है।