बारुन: दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 150 से अधिक भेड़ों की हुई मौत
बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकट गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ श्री ललन पाल जी की लगभग 150 भेड़ें अचानक ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उन सभी की दर्दनाक मौत हो गई।यह केवल मूक पशुओं की मौत नहीं, बल्कि एक गरीब पशुपालक की पूरी आजीविका का विनाश है। इस भारी नुकसान से पीड़ित परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है।