अररिया: अररिया में एलपीजी गैस की उपलब्धता पर्याप्त, 12,933 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध, पांच एजेंसियों पर की गई छापेमारी
Araria, Araria | Apr 23, 2026 जिला में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में जिले में कुल 12,933 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए आज जिले की 05 गैस एजेंसियों पर छापेमारी भी की गई।