फूलपुर: शाहमर्दानपुर गांव में ढलाई मशीन सहित ट्रैक्टर पलटा, एक मजदूर घायल हुआ
फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई थाना अंतर्गत शाहमर्दानपुर गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में ढलाई मशीन ले जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जबकि चालक समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर ढलाई मशीन लेकर एक निर्माणाधीन जगह पर जा रहा था।