शहपुरा: सूरजपुरा गांव में संत रविदास जयंती मनाई गई, बीएसपी जिलाध्यक्ष रहे मौजूद
शहपुरा विकासखंड के सूरजपुर गांव में बीएसपी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह आर्मो की उपस्थिति में संत रविदास जयंती मनाई गई । दरअसल रविवार दोपहर 3:00 बजे संत रविदास की प्रतिमा स्थापित करते हुए पूजा पाठ कर संत रविदास जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया ।