कटेया: नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार दुकान पर गाली-गलौज का विरोध करने पर पिता-पुत्र की पिटाई, चार पर प्राथमिकी दर्ज जांच
कटेया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार में दुकान पर गाली-गलौज का विरोध करना एक दुकानदार और उसके पुत्र को महंगा पड़ गया। चार लोगों ने मिलकर दोनों की पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे बताया कि पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।