ग्वालियर गिर्द: शिवपुरी लिंक रोड पर हादसे में घायल हुए एक और कांवड़िये की हुई मौत, अब तक 5 लोगों की हुई मौत
ग्वालियर में हुए हादसे में एक और कांवड़िए की हुई मौत ग्वालियर में 6 दिन पहले शिवपुरी लिंक रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल एक और कावड़ यात्री की मौत हो गई है। आपको बता दें कि गोविंद गिरी महाराज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है इसके साथ ही हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है संत गोविंद दास गिरी घाटीगांव के रहने वाले थे