अशोकनगर कार चालक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार जिले के भरका निवासी विशाल पुत्र दिनेश कलावत उम्र 23 वर्ष शुक्रवार को दोपहर 1 बजे अशोकनगर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अमोदा गांव के पास कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। युवक को परिजनों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया।