डलमऊ: मुन्ना अंसारी के अज़ीम लंगर में उमड़ा जनसैलाब, देर शाम तक चलता रहा तबर्रुक
मोहर्रम की सातवीं तारीख पर डलमऊ में आयोजित विशाल लंगर चर्चा का विषय बना रहा। ऊंचाहार निवासी मुन्ना अंसारी की ओर से डलमऊ में आयोजित इस लंगर में हजारों अकीदतमंदों और आम लोगों ने शिरकत कर तबर्रुक हासिल किया। दोपहर से शुरू हुआ लंगर देर शाम तक चलता रहा, जहां लोगों के बैठकर भोजन करने की बेहतर व्यवस्था की गई थी।